लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 99 नए मामले, पुडुचेरी में 32 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:48 IST

Open in App

भुवनेश्वर/पुडुचेरी, 26 जनवरी ओडिशा में सात महीने के बाद मंगलवार को कोरोना वायरस के 100 से कम मामले सामने आए हैं। वहीं पुडुचेरी में 32 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

भुवनेश्वर में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3,34,529 हो गए हैं। छह जून 2020 को राज्य में कोविड-19 के 100 से कम मामले आए थे।

उन्होंने बताया कि राज्य में 99 मामले आए हैं जिसमें से 58 मामले पृथक केंद्रों से और 41 मामले स्थानीय संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले हैं।

राज्य में सोमवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई जिसके बाद मृतक संख्या 1906 पर स्थिर है।

ओडिशा में 1286 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 3,31,284 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

इस बीच पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32 मरीजों की पुष्टि हुई है और किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी में कुल मामले 38,910 हो गए हैं और मृतक संख्या 645 पर स्थिर है।

प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 295 है।

कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 17 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

उन्होंने बताया कि अबतक 37,970 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र