लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 के 99 नए मामले

By भाषा | Updated: December 4, 2020 11:09 IST

Open in App

नोएडा, चार दिसंबर गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार को कोविड-19 के 99 नए मामले आए। जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 83 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक 99 और मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 149 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। शहर के विभिन्न अस्पतालों में 1,047 मरीजों का उपचार चल रहा है।

दोहरे ने बताया कि जनपद में अब तक 22,040 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 संक्रमण के कुल 23,170 मामले आ चुके हैं और 83 लोगों की मौत हुई है। कुल 5,19,689 नमूनों की जांच की गयी।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए ‘कंटेनमेंट जोन’ की संख्या बढ़ाई गई है। प्रथम श्रेणी में 250 तथा द्वितीय श्रेणी में 16 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 94.6 है, जबकि पांच प्रतिशत उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह