लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 99 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 12,087 के पार

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:20 IST

Open in App

आइजोल, 31 मई मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 99 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,087 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक ट्वीट में बताया कि आइजोल की 64 वर्षीय एक महिला की मौत जोरम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को हो गई। वहीं, इंडिया रिजर्व बटालियन की चतुर्थ बटालियन के पुलिसकर्मी की सुबह में संक्रमण से मौत हो गई। वह अप्रैल में पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य लौटे थे।

मार्च में चुनावी ड्यूटी पर पश्चिम बंगाल और असम गए 705 पुलिसकर्मियों में से कोविड-19 से जान गंवाने वह पहले व्यक्ति हैं। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल और असम से चुनावी ड्यूटी के बाद अप्रैल में राज्य लौटे पुलिसकर्मियों में से 300 संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मिजोरम में फिलहाल 2,903 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 75.66 फ़ीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट