लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नए मामले सामने आए, 10 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 00:40 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 15,86,455 हो गई। इसके अलावा 10 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल तादाद 19,055 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

राज्य में इस सप्ताह दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद लगातार चौथे दिन कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी गई है। एक दिन पहले संक्रमण के 974, 22 अक्टूबर को 846, 21 अक्टूबर को 833 और 20 अक्टूबर को 867 मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,882 है। शनिवार को इनकी संख्या 7,731 थी। रविवार को संक्रमण दर 2.32 प्रतिशत रही, जो शनिवार को 2.26 फीसद थी।

बुलेटिन के अनुसार रविवार को 828 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 15,59,518 हो गई। राज्य में अब तक कुल 1,89,28,189 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह