गुजरात में कोविड-19 के 988 नए मामले, सात की मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:17 IST2020-12-22T21:17:46+5:302020-12-22T21:17:46+5:30

988 new cases of Kovid-19 in Gujarat, seven killed | गुजरात में कोविड-19 के 988 नए मामले, सात की मौत

गुजरात में कोविड-19 के 988 नए मामले, सात की मौत

अहमदाबाद, 22 दिसंबर गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 988 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,37,247 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,248 हो गई।

विज्ञप्ति में बताया गया कि दिन में 1,209 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,602 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 93.41 फीसदी है और 11,397 लोगों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 988 new cases of Kovid-19 in Gujarat, seven killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे