लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 987 नए मामले, 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 10, 2020 13:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 नवंबर ओडिशा में करीब 110 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से नीचे है। मंगलवार को 987 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,03,780 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,454 हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में कोविड-19 के मामले 20 जुलाई के बाद पहली बार 1,000 से नीचे आए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना योद्धाओं के समर्पित प्रयासों की वजह से यह संभव हो पाया।

उन्होंने बताया कि 30 जिलों में से 29 से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। पृथकवास केंद्रों से 572 मामले सामने आए हैं, इसके बाद बाकी मामलों की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि संदुरगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 107 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बाकी अन्य जिलों में 100 से कम मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संक्रमण से 13 मरीजों की मौत की जानकारी दी। राज्य में अभी 12,584 लोगों का इलाज चल रहा है और 2,89,689 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा