लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,849 नये मामले सामने आए, 139 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:33 IST

Open in App

जयपुर, 19 मई राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,849 नये मामले सामने आये है जबकि घातक संक्रमण से 139 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 7219 तक पहुंच गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16,039 लोगों के उबरने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।

विभाग के अनुसार, जयपुर में 2,338 , अलवर में 646, उदयपुर में 550, कोटा में 530, जोधपुर में 524, सीकर में 417, बीकानेर में 399 नये मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 139 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से कुल 7219 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,53,126 है। मंगलवार को यह संख्या 1,59,455 थी।

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 16,039 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 7,29,168 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस