लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 980 नए मामले,13 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 31, 2021 00:39 IST

Open in App

कोलकाता, 30 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 980 नए मामले सामने आए,वहीं 13 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों में यह जानकारी दी गई।

राज्य में शनिवार को 980 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले 982 थे। संक्रमण के नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15,91,994 हो गई। इससे पहले 28 और 27 अक्टूबर को क्रमशः 990 और 976 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि 29, 28 और 27 अक्टूबर को क्रमश: आठ, नौ और 15 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

कोलकाता में शनिवार को 272 नए मामले सामने आए जबकि पड़ोसी उत्तर 24 परगना जिले में यह आंकड़ा 148 था। शुक्रवार को ये आंकड़े क्रमश: 273 और 161 थे। पश्चिम बंगाल में अब तक 15,64,558 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 8,310 मामले उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां