लाइव न्यूज़ :

98 साल में इस शख्स ने किया पोस्ट ग्रेजुएशन, डिग्री मिली तो दिया ये संदेश 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 26, 2017 17:16 IST

एनओयू का 12वां दीक्षा समारोह मंगलवार को सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर के बापू सभागार में आयोजित किया गया।

Open in App

पटना के नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) का 12वां दीक्षा समारोह मंगलवार को सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर के बापू सभागार में आयोजित किया गया। वहीं, 98 वर्षीय विद्यार्थी राजकुमार वैश्य आकर्षण का केंद्र रहे। उन्हें इस समारोह में अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए डिग्री प्रदान की गई। समारोह में मुख्य अतिथि मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद और कुलाधिपति सह राज्यपाल सत्य पाल मलिक मौजूद रहे।

इस दौरान राजकुमार वैश्य को डिग्री देने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि आप युवा पीड़ी को क्या संदेश देना चाहेंगे। इस पर उन्होंने छात्रों से कहा कि हमेशा कोशिश करते रहें।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जन्मे वैश्य ने आगरा विश्वविद्यालय से 1938 में ग्रेजुएशन की परीक्षा पास की थी और 1940 में कानून की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद पारिवारिक जिम्मदारी के चलते उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन कर पाया था। वह अपनी पत्नी के साथ पहले बरेली में रहते थे, लेकिन बाद में पटना रहने चले गए, क्योंकि उनकी देखभाल के लिए वहां कोई नहीं था।

एनओयू की ओर से बताया गया था वैश्य एमए की परीक्षा निर्धारित 3 घंटे की परीक्षा दी है। वह अंग्रेजी में लिखते थे और सभी परीक्षाओं में करीब दो दर्जन से ज्यादा शीट का प्रयोग करते थे. वैश्य को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने भी पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आवेदन करने वाले सबसे उम्रदराज शख्स के रूप में मान्यता दी।

प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीजी के विद्यार्थियों को उपाधि के साथ गोल्ड मेडल देंगे। इसके साथ ही 22,100 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जो विद्यार्थी उपस्थित नहीं हो पाएंगे वे बाद में कार्यालय से अपनी उपाधि प्राप्त कर सकते हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है