लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 98 नए मामले, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:03 IST

Open in App

पुडुचेरी, 23 जुलाई पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 98 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,20,101 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्र शासित प्रदेश में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 100 से कम मामले आए। नए मामलों में से 69 मामले पुडुचेरी, 13 माहे, 12 करईकल और चार मामले यनम में सामने आए। बीते 24 घंटों में तीन और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,786 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि 6,225 नमूनों की जांच करने के बाद नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 918 है जिनमें से 152 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 766 घर पर पृथक वास कर रहे हैं।

निदेशक ने बताया कि बीते 24 घंटों में 132 मरीज स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,397 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 14,54,997 नमूनों की जांच की गयी है। संक्रमण दर 1.57 प्रतिशत जबकि मृत्यु और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 97.75 प्रतिशत दर्ज की गयी। केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 6.59 लाख लोगों ने टीका लगवा लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा