लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 98 नए मामले

By भाषा | Updated: July 29, 2021 13:20 IST

Open in App

पुडुचेरी, 29 जुलाई पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 98 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,725 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 72, कराईकल में 20, माहे में पांच और यानम में एक नया मामला सामने आया। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 972 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 195 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 777 लोग पृथक-वास में हैं।

कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,792 ही है। इस दौरान 49 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,961 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.91 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.71 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 37,795 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,965 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 4.89 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 6.90 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos