लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 98 नए मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 12:03 IST

Open in App

आइजोल, 14 जून मिजोरम में कोविड-19 के 98 नए मामले आए और चार मरीजों की मौत हो गयी। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को इस बारे में बताया गया।

बयान के मुताबिक, नए मामलों से संक्रमितों की संख्या 15,364 और मृतक संख्या 67 हो गयी है। राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले चारों लोगों की उम्र 42 और 91 साल के बीच थी। सभी आइजोल जिले के निवासी थे।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 951 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण दर 10.30 प्रतिशत है। आइजोल से 85, लुंगलेई से छह, कोलासिब से चार, सियाहा से दो मामले आए। विभाग के मुताबिक 25 बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।

मिजोरम में 3,549 उपचाराधीन मरीज हैं। संक्रमण से अब तक 11,748 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 203 लोग ठीक हो गए। राज्य में अब तक 4,31,357 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजवमी ने बताया कि अब तक कुल 2,85,982 लोगों का टीकाकरण हुआ और 53,226 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता