लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 98 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:30 IST

Open in App

रांची, 27 जून झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 98 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,259 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 5,110 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और खूंटी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक-एक मरीज की मौत हुई।

राजधानी रांची में सर्वाधिक 18 नये मामले सामने आए, इसके बाद सिमडेगा में 12 और लातेहार में संक्रमण के नौ नये मामले दर्ज किए गए। झारखंड में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,113 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे में 166 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,39,036 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर 98.19 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत बनी हुई है। राज्य में अब तक कुल 97,84,355 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 52,645 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई है।

राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगाई गयी लॉकडाउन संबंधियों पाबंदियों को एक जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए