लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 98 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:33 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 मार्च ओडिशा में कोरोना वायरस के 98 और मरीजों की पुष्टि होने के बाद रविवार को कुल मामले बढ़ कर 3,38,817 हो गए। वहीं राज्य में आठ दिन बाद संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत हुई है जिसके बाद मृतक संख्या 1,919 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 58 पृथक केंद्रों से मिले हैं जबकि 40 मरीज संक्रमितों‍ के संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मामले खुर्दा जिले में आए हैं, जहां 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं कटक में नौ और मयूरभंज में आठ मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया कि संक्रमण के कारण खुर्दा के 15 वर्षीय लड़के ने दम तोड़ दिया। वह किसी और बीमारी से भी पीड़ित था।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 53 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 779 है जबकि 3,36,066 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल