लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 98 और की मौत,5871 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:13 IST

Open in App

पटना, 20 मई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 98 और व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 5871 नए मामले सामने आए। बृहस्पतिवार को राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4241 हो गयी और संक्रमितों की संख्या बढकर 676045 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास में पंद्रह, पश्चिम चंपारण एवं सारण में बारह-बारह, कैमूर एवं पटना में सात-सात, बक्सर, मुंगेर एवं नालंदा में पांच-पांच, गोपालगंज एवं सिवान में चार-चार, खगड़िया एवं लखीसराय में तीन-तीन, भागलपुर, दरभंगा, गया, जमुई एवं नवादा में दो-दो तथा अरवल, बांका, जहानाबाद, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर एवं शिवहर में एक-एक मरीज की मौत हो हो गयी ।

बिहार में बुधवार अपराहन चार बजे से बृहस्पतिवार अपराहन चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 5871 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 1281 प्रकाश में आए हैं । इस दौरान अररिया में 169, अरवल में 61, औरंगाबाद में 89, बांका में 132, बेगूसराय में 249, भागलपुर में 137, दरभंगा में 145, पूर्वी चंपारण में 192, गया में 232, गोपालगंज में 139, जमुई में 55, कटिहार में 135, खगड़िया में 54, किशनगंज में 120, लखीसराय में 60, मधेपुरा में 104, मधुबनी में 139, मुंगेर में 184, मुजफ्फरपुर में 356, नालंदा में 217, पूर्णिया में 182, सहरसा में 107, समस्तीपुर में 258, सारण में 125, शिवहर में 128, सीतामढ़ी में 74, सिवान में 91, सुपौल में 191, वैशाली में 103 तथा पश्चिम चंपारण में 95 नये रोगी सामने आये।

बिहार में अबतक 617397 मरीज ठीक हुए जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 9977 मरीज भी शामिल हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 140070 सैम्पल की जांच की गयी। अबतक प्रदेश में 28610133 नमूनों की जांच की गयी है ।

राज्य में वर्तमान में कोविड 19 के 54406 मरीजों का उपचार चल रहा है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.32 प्रतिशत है।

बिहार में बृहस्पतिवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से उपर सहित 105956 लोगों ने कोविड 19 का टीका लिया और प्रदेश में अबतक 9497803 लोग टीका ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट