लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के पंजाब में 979 और हरियाणा में 426 नए मामले

By भाषा | Updated: June 12, 2021 23:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जून कोविड-19 के पंजाब में 979 और हरियाणा में 426 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी मिली है।

पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के 979 नए मामले सामने आए हैं, जो कि क़रीब तीन महीने में सबसे कम है। वहीं 56 और मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,503 हो गई।

राज्य में अब 14,064 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण के कुल 5,86,947 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि 2,135 मरीज़ों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अब तक कुल 5,57,380 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं चंडीगढ़ में संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,056 हो गई। तीन और मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 786 हो गई। यहां अब 540 मरीजों का उपचार चल रहा है।

हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 426 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,65,522 हो गई। वहीं 45 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,949 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि सबसे ज़्यादा 40 मामले हिसार से सामने आए हैं। यहां अब 5,186 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,51,387 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट