लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9771 जबकि पड़ोसी गुजरात में 90 नये मामले

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:20 IST

Open in App

मुंबई / अहमदाबाद, 30 जून महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 9,771 और 90 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही दोनों राज्यों में महामारी से क्रमश: 141 एवं तीन लोगों की मौत हो गयी । दोनों राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बतया कि संक्रमण के 9771 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 60,61,404 पर पहुंच गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 141 और लेागों की मौत हो गयी जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 1,21,945 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 10,353 मरीज संक्रमण से ठीक हुये हैं जिससे प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 58,19,901 हो गयी है।

अधिकारी के अनुसार प्रदेश में अभी 1,16,364 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि मुंबई में कोविड के 706 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 7,22,222 हो गयी है जबकि 25 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 15,451 हो गयी है।

दूसरी ओर गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में आज संक्रमण के 90 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 8,23,523 जबकि तीन लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में अब तक इस महामारी से कुल 10,059 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह लगातार तीसरा दिन है जब दैनिक संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे है ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 304 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 8,10,451 पर पहुंच गयी है । उन्होंने बताया कि गुजरात में अब तक 2,56,77,991 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में संक्रमण के पांच नये मामले सामने आये जबकि इससे तीन लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं । अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 44 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए