झारखंड में कोविड-19 के 977 मामले, 19 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 00:32 IST2021-05-28T00:32:49+5:302021-05-28T00:32:49+5:30

977 cases of Kovid-19 in Jharkhand, 19 people dead | झारखंड में कोविड-19 के 977 मामले, 19 लोगों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 977 मामले, 19 लोगों की मौत

रांची, 27 मई झारखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 977 नए मामले आए तथा 19 और लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण से अब तक 4910 लोगों की मौत हुई है और संक्रमितों की कुल संख्या 3,34,035 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में सिर्फ दो जिलों रांची और पूर्वी सिंहभूम में ही 100 से अधिक मामले आए।

पिछले 24 घंटे में रांची से 120, पूर्वी सिंहभूम में 160 तथा धनबाद में 73 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान रांची में सात लोगों की मौत हो गयी और पूर्वी सिंहभूम में पांच लोगों की मौत हो गयी।

राज्य में अब तक 3,14,929 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 14,196 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 42,453 नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 977 cases of Kovid-19 in Jharkhand, 19 people dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे