लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 973 व तेलंगाना में 301 नए मामले

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:08 IST

Open in App

बेंगलुरू/हैदराबाद, छह सितंबर कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस के 973 मरीज मिले जबकि 17 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं पड़ोसी तेलंगाना में कोविड-19 के 301 नए मामलों की पुष्टि हुई तथा दो और मरीजों की जान चली गई।

बेंगलुरु में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कर्नाटक में कुल मामले 29,56,137 पहुंच गए हैं तथा मृतक संख्या 37,426 हो गई है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 243 मरीज बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से मिले हैं जबकि आठ मरीजों की मौत हुई है। वहीं 260 मरीज संक्रामक रोग से उबरे हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,386 है जबकि 29,01299 मरीज अबतक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इस बीच हैदराबाद में जारी सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, तेलंगाना में कुल मामले 6,59,844 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3886 पहुंच गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि सबसे ज्यादा 70 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के क्षेत्र से आए हैं। बुलेटिन में सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक का विवरण है। उसके मुताबिक, राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 6,50,453 हो गई है जबकि 5,505 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह