मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 970 यात्री उतरे, 489 को पृथकवास में रखा गया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 00:54 IST2020-12-26T00:54:35+5:302020-12-26T00:54:35+5:30

970 passengers landed at Mumbai International Airport, 489 detained | मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 970 यात्री उतरे, 489 को पृथकवास में रखा गया

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 970 यात्री उतरे, 489 को पृथकवास में रखा गया

मुंबई, 25 दिसंबर यूरोप और पश्चिम एशिया सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 970 यात्री शुक्रवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। इनमें से 489 को पृथकवास में रखा गया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

यात्री दिन में आठ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यहां पहुंचे।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार का पता चलने के बाद से यूरोप और पश्चिम एशिया से आने वाले सभी लोगों के लिए संस्थागत पृथकवास अनिवार्य कर दिया गया है।

आठ में से तीन उड़ानें यूरोप और पश्चिम एशिया के देशों से आईं, जिनमें कुल 120 यात्री थे। उनमें से, 32 को मुंबई में संस्थागत पृथकवास केंद्रों में रखा गया है।

महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि छह यात्रियों को छूट दी गई।

ब्रिटेन से उड़ानें पहले ही निलंबित कर दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 970 passengers landed at Mumbai International Airport, 489 detained

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे