लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 से उबरने की दर 97 फीसद, 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम मरीज

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मुक्त होने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के बाद संक्रमण से उबरने की दर 97 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 14,301 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,03,73,606 हो गई है। भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,73,740 है जो कुल संक्रमितों की संख्या का 1.62 प्रतिशत है।

उपचाराधीन रोगियों की संख्या में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार गिरावट के बाद 31 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में रोगियों की संख्या 5 हजार से कम रह गई है।

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान 28 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे तक 23.5 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान केरल में सबसे अधिक 5,006 लोग संक्रमण से उबरे हैं। इस अलावा महाराष्ट्र में 2,556 और केरल में 944 लोग ठीक हुए हैं।

वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 11,666 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के 81.96 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों से सामने आए हैं।

केरल में सबसे अधिक 5,659 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 2,171 जबकि तमिलनाडु में 512 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 123 रोगियों की मौत हुई है। इनमें से 75.61 रोगियों की मौत सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 32 रोगियों की मौत हुई है। केरल में 20 और पंजाब में 10 रोगियों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल