हरियाणा में कोविड-19 के 97 नए मामले आए, दो और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:41 IST2021-01-30T22:41:49+5:302021-01-30T22:41:49+5:30

97 new cases of Kovid-19 occurred in Haryana, two more deaths. | हरियाणा में कोविड-19 के 97 नए मामले आए, दो और मौतें हुईं

हरियाणा में कोविड-19 के 97 नए मामले आए, दो और मौतें हुईं

चंडीगढ़, 30 जनवरी हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले सामने आए और बीमारी से दो और मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इस बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर अब 3,017 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 97 नए मामले सामने आए। गुड़गांव में 35 और फरीदाबाद में 15 मामले आए हैं। राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या अब 2,67,805 हो गई है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,134 है, जबकि अब तक 2,63,564 लोग ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर अब 98.45 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 97 new cases of Kovid-19 occurred in Haryana, two more deaths.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे