पुडुचेरी में कोविड-19 के 97 नए मामले
By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:00 IST2021-08-20T13:00:30+5:302021-08-20T13:00:30+5:30

पुडुचेरी में कोविड-19 के 97 नए मामले
केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,22,773 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक जी श्रीरामुलू ने कहा कि शुक्रवार को पूर्वाह्न दस बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। मृतकों की कुल संख्या 1,806 है। उन्होंने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 963 है। बीते 24 घंटे में 105 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,20,004 हो गई है। श्रीरामुलू ने कहा राज्य में अब तक कुल 16.01 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत और संक्रमण से उबरने की दर 97.74 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।