लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 23:06 IST

Open in App

जयपुर, छह फरवरी राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,118 हो गई। वहीं इस घातक वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 2772 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते चौबीस घंटे में 97 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,118 हो गयी जिनमें से 1527 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर व कोटा में 16- 16, जोधपुर में 12 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 150 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,13,819 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस संक्रमण से जयपुर में 516, जोधपुर में 303, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 119, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र