लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में 32 सुरक्षाकर्मियों सहित 97 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 11, 2020 11:34 IST

Open in App

ईटानगर, 11 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में 32 सुरक्षा कर्मियों सहित 97 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में कोविड-19 के अब तक सामने आए मरीजों की संख्या बढ़कर 15,581 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ.लॉबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल काम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 28 नए मामले सामने आए हैं जबकि ईस्ट सियांग जिले में 23, चांगलांग में नौ और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 27, असम राइफल के तीन और सेना के दो जवान शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया आईआरबी के जिन जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वे मंगलवार को ही बिहार से चुनाव ड्यूटी करके आए 641 जवानों में शामिल हैं।

डॉ.जाम्पा ने बताया कि गत 24 घंटे में 85 मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 14,051 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में इस समय 1,484 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 46 संक्रमितों की अब तक मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल