लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,677 नये मामले, 156 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:07 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 9,677 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60,17,035 हो गयी जबकि 156 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,20,370 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 156 मौतों में से 117 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटे के दौरान हुई जबकि 39 मरीजों की मौत पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई। इसके अलावा मृतकों की कुल संख्या में 355 का और इजाफा किया गया।

राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 10,138 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी, जिसके साथ प्रदेश में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या 57,72,799 पहुंच गयी।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,20,715 हो गयी है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 95.94 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर दो प्रतिशत बनी हुई है।

इस दौरान राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 693 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,18,962 हो गयी जबकि 20 मरीजों की मौत होने से राजधानी में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15,368 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है