लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर की 9,600 शीशियां मप्र पहुंचीं, हवाई मार्ग से अलग-अलग हिस्सों में भेजी गईं

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:35 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 15 अप्रैल कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच रेमडेसिविर दवा की कुल 9,600 शीशियां बृहस्पतिवार को यहां पहुंचीं जहां से इन्हें सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर के जरिये राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की जरूरी दवा की यह खेप महाराष्ट्र के नागपुर से ट्रक के माध्यम से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से इसे सरकारी विमान और हेलीकॉप्टर के जरिये प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा गया।

उन्होंने बताया कि रेमडेसिविर के 200 बक्से इंदौर हवाई अड्डे पहुंचे जिनमें कुल 9,600 शीशियां हैं। हेलिकॉप्टर के माध्यम से इनमें से 42 बक्से भोपाल, सात बक्से रतलाम और चार बक्से खंडवा पहुंचाए गए।

इसी तरह, सरकारी विमान से 19 बक्से ग्वालियर, 18 बक्से रीवा, 39 बक्से जबलपुर और 14 बक्से सागर पहुंचाए गए। रेमडेसिविर के 57 बक्से इंदौर के मरीजों के लिए रखे गए हैं जो राज्य में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

गौरतलब है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर की 9,600 शीशियां ऐसे वक्त मध्यप्रदेश पहुंचीं, जब राज्य में इस दवा की भारी किल्लत है और मरीजों के परिजन इसकी कालाबाजारी की शिकायतें भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया