गुजरात में कोविड-19 के 960 नए मामले, सात की मौत
By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:06 IST2020-12-21T21:06:39+5:302020-12-21T21:06:39+5:30

गुजरात में कोविड-19 के 960 नए मामले, सात की मौत
अहमदाबाद, 21 दिसंबर गुजरात में कोविड-19 के 960 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,36,269 हो गई।
राज्य में करीब एक महीने से ज्यादा समय के बाद कोविड-19 के मामले तिहाई संख्या में सामने आए हैं। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,241 हो गई।
विज्ञप्ति में बताया गया कि दिन में 1,268 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,20,393 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 93.28 फीसदी है और 11,625 लोगों का उपचार चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।