लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में ट्रक से 960 किलोग्राम गांजा बरामद

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:43 IST

Open in App

बुलंदशहर, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने सोमवार की रात एक स्वराज माजदा ट्रक से 960 किलोग्राम गांजा बरामद किया, है जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी गया है।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि कल रात मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ मादक तस्कर एक वरना गाड़ी तथा ट्रक से आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से गांजा तस्करी कर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने अवरोधक लगाकर जांच शुरू की तभी पुलिस ने तेज गति से आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया लेकिन वह फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पीछे आ रहे ट्रक को रोका, उसमें सवार दो लोगों ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

सिंह ने बताया कि जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें 960 किलोग्राम गंजा मिला जिसकी बाजार में कीमत 1.30 करोड़ रुपये है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी प्रदीप कुमार और मैनपुरी निवासी अजय सिंह के तौर पर की गई है और इनके पास से एक-एक देसी तमंचा व कारतूस तथा दो चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि कार सवार इनके पांच साथियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे