लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव से पहले बलिया में 960 पेटी शराब जब्त

By भाषा | Updated: March 11, 2021 14:13 IST

Open in App

बलिया(उप्र) 11 मार्च पुलिस ने कथित तौर पर पंचायत चुनाव में वितरण और बिहार में तस्करी के लिए लाई गई 40 लाख रुपये मूल्य की 960 पेटी अवैध शराब बरामद की है । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक डा0 विपिन ताडा ने बताया ''अवैध शराब की ब्रिक्री के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बुधवार को विभिन्न स्थानों से 40 लाख रुपये मूल्य की 960 पेटी शराब बरामद की गई। ''

एसपी ने कहा कि शराब पंचायत चुनाव में बांटने और बिहार में तस्करी के लिए लाई गई थी। बिहार में शराब पर प्रतिबंध लागू है।

उन्होंने बताया कि गड़वार थाना के प्रभारी ने बुधवार को थाना क्षेत्र के जिगनी रेलवे क्रासिंग पर एक पिकअप से चण्डीगढ निर्मित 230 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने इसके बाद पियरिया ग्राम के एक ईट भट्ठे परिसर से चण्डीगढ निर्मित व अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध अंकित 730 पेटी अवैध देशी शराब एक कैन्टेनर व पिकअप वाहन से बरामद की ।

उन्होंने बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान कोई तस्कर गिरफ्तार नही हुआ है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस एक विशेष अभियान चला रही है जिसके तहत 100 पेटी अवैध शराब पकड़वाने पर बलिया पुलिस की तरफ से एक हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि बलिया पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले एक माह में एक करोड़ रुपये मूल्य की 19 सौ पेटी अवैध शराब बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!