लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 96 साल की महिला ने दी कोरोना को मात

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 मई कोविड-19 महामारी की भयावह लहर के कारण चारों तरफ निराशा और हताशा के माहौल के बीच दिल्ली के शाहदरा में रहने वाली 96 साल की पुष्पा शर्मा ने इस जानलेवा वायरस को मात देकर अपनी जिजीविषा और जीवन के प्रति अपने सकारात्मक नजरिये की अनूठी मिसाल पेश की है।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद 96 साल की पुष्पा ने हिम्मत नहीं हारीं और उन्होंने अपने आत्मबल से इसके संक्रमण को हराया और ठीक हो गयीं। पुष्पा की हिम्मत और साहस देखकर उनके पड़ोसी प्रफुल्लित हैं।

पुष्पा अपने बेटे अरुण कुमार (67) और बहू मीना (64) के साथ राजधानी के नवीन शाहदरा में रहती हैं। पुष्पा 18 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी थीं। वह घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहीं थीं । पुष्पा के पोते कुणाल (35) ने बताया कि नौ मई को की गयी जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई और अब वह कोरोना से ठीक हो चुकी हैं।

कुणाल ने बताया कि परिवार के कई लोग भी कोरोना संक्रमित थे। पूरे परिवार के लिए पिछले करीब 15 दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहे लेकिन चाई जी (पुष्पा) ने अपने जज्बे से इस जानलेवा वायरस को हरा दिया।

कुणाल ने पीटीआई से कहा, " कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच उस समय दिल्ली के अस्पतालों की हालत बेहद खराब थी और संसाधन भी बहुत सीमित थे। इसलिए हमने उन्हें घर पर ही रखने का फैसला किया और डॉक्टरों की सलाह पर इलाज करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos