लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुयी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली में बुधवार को समाप्त हुए पखवाड़े में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नौ दिसंबर से 15 दिसंबर वाले सप्ताह में संक्रमण के कुल 362 मामले सामने आए और अगले सात दिन (16 दिसंबर से 22 दिसंबर) में यह संख्या बढ़कर 712 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, 22 दिसंबर तक पिछले दो सप्ताह में प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के औसत मामले 51 से बढ़कर 101 हो गए और चार जिलों में शहर के कुल मामलों के 66 प्रतिशत मामले देखने को मिले।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के दौरान, नयी दिल्ली, दक्षिण, दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी जिलों को मिलाकर दिल्ली के 66.7 प्रतिशत मामले सामने आए।

अगले सात दिन (16 दिसंबर से 22 दिसंबर) के दौरान उन जिलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली जहां नौ दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कम मामले सामने आए थे।

नौ दिसंबर से 15 दिसंबर के दौरान, नयी दिल्ली में 88, दक्षिण दिल्ली में 76, दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 47 और दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में 35 मामले सामने आए। इन आंकड़ों में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच वृद्धि देखी गई और इस दौरान नयी दिल्ली में 153, दक्षिणी दिल्ली में 131, दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 109 और दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में 82 मामले सामने आए।

आंकड़ों के मुताबिक, दो सप्ताह में कुल मामले 362 से बढ़कर 712 हो गए और प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों का औसत 51.7 प्रतिशत से बढ़कर 101.7 प्रतिशत हो गया। यमुना पार के जिलों जैसे शाहदरा, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली में संक्रमण के मामलों में ऐसी वृद्धि नहीं देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू