लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 96 और पक्षी मृत मिले, नमूने जांच के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, एक फरवरी महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के भय के बीच 96 और पक्षी मृत मिले हैं जिसमें से अधिकतर पॉल्ट्री पक्षी हैं। यह जानकारी राज्य सरकार ने सोमवार को दी।

राज्य सरकार ने कहा कि इन पक्षियों की मौत रविवार को हुई और इनके नमूनों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीजेस (एनआईएचएसएडी), भोपाल और रोग जांच अनुभाग, पुणे भेजा जा रहा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इनमें से 77 पोल्ट्री पक्षी थे।

सरकार ने कहा कि 15 कौवों और बगुलों एवं तोतों सहित चार अन्य पक्षी भी रविवार को मृत मिले।

बयान में कहा गया है कि ठाणे जिले में महापे और घंसोली के पोल्ट्री पक्षियों के नमूने में एवियन इन्फ्लूएंजा का संक्रमण पाया गया है। बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में गत 8 जनवरी से 19,923 पक्षियों की मौत हुई है।

सरकार ने कहा कि नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीजेस, भोपाल और रोग जांच अनुभाग, पुणे में परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं।

उसने कहा कि 30 जनवरी को नमूनों की जांच के परिणाम एनआईएचएसएडी, भोपाल से प्राप्त हुए थे तथा ठाणे जिले के महापे और घंसोली से पोल्ट्री पक्षियों के नमूने में एवियन इन्फ्लूएंजा संक्रमण पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब