लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के महाराष्ट्र में 956, जम्मू-कश्मीर में 174, तेलंगाना में 105 और गोवा में 18 नए मामले

By भाषा | Updated: November 14, 2021 23:30 IST

Open in App

मुंबई/ श्रीनगर/हैदराबाद/पणजी, 14 नवंबर कोविड-19 के रविवार को महाराष्ट्र में 956, जम्मू-कश्मीर में 174, तेलंगाना में 105 और गोवा में 18 नए मामले सामने आए। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की ओर से जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.73 लाख हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, वहां 3,740 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में इस अवधि में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 3,973 बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 106 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,65,861 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने और मृत्यु दर क्रमश: 98.85 फीसदी और 0.58 फीसदी है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,180 हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,450 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जम्मू संभाग से संक्रमण के 24 और कश्मीर संभाग से 150 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि 1,515 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 3,28,215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 956 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 66,24,300 और 1,40,583 हो गई।

राज्य में 966 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 64,67,879 हो गई। राज्य में 12,191 मरीजों का उपचार चल रहा है। मुंबई में संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,60,329 और मृतकों की संख्या बढ़कर 16,292 हो गई।

गोवा में रविवार को कोविड-19 के 18 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,78,485 हो गई। वहीं संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 3,374 बनी हुई है। दिन में 40 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,74,870 हो गई। गोवा में अब 241 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट