लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नये मामले सामने आये, जो लगभग पिछले दो महीने में दर्ज किये गये मामलों की सबसे कम संख्या रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार इस महामारी से 122 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर घटकर 1.19 प्रतिशत हो गई।

दिल्ली में 22 मार्च को इस संक्रमण के 888 मामले दर्ज किये गये थे और इसके बाद से पहली बार एक दिन में एक हजार से कम मामले सामने आये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इस महामारी से 122 और मरीजों की मौत होने से दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,073 पर पहुंच गई।

बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,072 मामले सामने आये थे और 117 मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 1.53 प्रतिशत थी। शुक्रवार को 1,141 मामले सामने आये थे और 139 लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है