लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ में 954 बोरी नकली मिलावटी सीमेंट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:41 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 13 अप्रैल प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 954 बोरी नकली मिलावटी सीमेंट बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों थाना क्षेत्रों में नकली सीमेंट के धंधे में एक ही गिरोह कार्य कर रहा था।

पुलिस मीडिया सेल से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार सोमवार को थाना मानिकपुर पुलिस ने जाखामई गांव स्थित एक मकान पर छापा मार कर विभिन्न कंपनियों की 385 बोरी मिलावटी नकली सीमेंट, विभिन्न ब्रांड की छपी सीमेंट की बोरियां बरामद कर शेबू उर्फ़ साबिर को गिरफ्तार किया। इस मामले में शौकत अली, इम्तियाज, मुन्ना नाई व पिंटू नाई सहित चार आरोपी फरार हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक थाना हथिगवां पुलिस ने बछरौली गांव के इम्तियाज के खंडहर वाले मकान में छापा मार कर विभिन्न कंपनियों की 569 बोरी मिलावटी नकली सीमेंट, विभिन्न ब्रांड की बोरियां बरामद कर इम्तियाज को गिरफ्तार किया। इस मामले में भी मुन्ना नाई, पिंटू नाई, शेबू उर्फ़ साबिर व शौकत का नाम प्रकाश में आया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह सीमेंट कंपनियों के कैप्सूल ट्रक चालकों से सीमेंट खरीद कर मिलावट करते उसके बाद विभिन्न ब्रांड की बोरियों में पैक कर बेचते हैं। दोनों क्षेत्रों से बरामद मिलावटी सीमेंट के कारोबार का संबंध एक ही गिरोह से है। पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल