लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सैन्य अस्पताल में इस महीने के अंत तक होंगे ऑक्सीजन वाले 950 बिस्तर

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली में भारतीय सेना का बेस अस्पताल क्षमता की कमी से जूझ रहा है और यहां महीने के अंत तक ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या 450 से बढ़ाकर 950 किये जाने के प्रयास हो रहे हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि फिलहाल अस्पताल के प्रवेश द्वार पर लंबी कतार नहीं हैं और स्वागत क्षेत्र का इस्तेमाल बीमारी की गंभीरता के आधार पर मरीजों को पृथक करने के लिये किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गंभीर रोगियों के पृथक्करण की प्रक्रिया में 5-10 मिनट से ज्यादा का वक्त नहीं लगता।

उन्होंने कहा कि स्वागत क्षेत्र में प्रतीक्षारत मरीजों की कतार क्षमता की कमी के कारण है।

एक सूत्र ने कहा, “एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में अभूतपूर्व स्थिति, बड़ी संख्या में चिकित्सा सहायता चाह रहे मरीज और ‘ईसीएचएस’ के पैनल में शामिल अस्पतालों द्वारा पूर्व सैनिकों के उपचार से इनकार के कारण अस्पताल पर बोझ बढ़ रहा है।”

सूत्रों ने कहा कि स्वागत क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के प्रबंधन के लिये टोकन व्यवस्था शुरू की गई है जो पद या सेवा की स्थिति के आधार पर किसी के बीच भेदभाव नहीं करती।

उन्होंने कहा कि अस्पताल क्षमता के बेहद दबाव के साथ काम कर रहा है और अधिकतम लोगों की जान बचाना एक मात्र प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की क्षमता को 340 बिस्तरों (240 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों समेत) से अप्रैल के अंत में बढ़ाकर 650 बिस्तर (450 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों समेत) किया गया था।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या को मई के अंत तक बढ़ाकर 950 करने का काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग