लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस से 95 मरीजों की मौत, संक्रमित होने की दर 15 प्रतिशत

By भाषा | Updated: November 15, 2020 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली में रविवार को 3,235 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि 95 संक्रमितों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में एक दिन पहले 21,098 नमूनों की जांच की गई थी। संक्रमण की दर 15.33 प्रतिशत है। जांचों की संख्या 14 अगस्त के बाद सबसे कम रही जब एक दिन में 14,389 नमूनों की जांच की गई थी।

इसके अलावा 26 अक्टूबर के बाद रविवार को संक्रमण के सबसे कम नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को 95 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 7,614 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 4,85,405 हो गए हैं।

दिल्ली में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,593 नए मामले आए थे और 85 लोगों की मौत हुई थी। 12 नवंबर को 104 संक्रमितों की मौत हुई थी, जो पांच महीनों में सबसे ज्यादा है।

पिछले 10 दिनों में कोविड-19 से होने वाली औसत मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया