लाइव न्यूज़ :

समाज के 95% लोगों को नहीं है पेट्रोल-डीजल की जरूरत : उपेंद्र तिवारी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:12 IST

Open in App

शीर्षक में आवश्यक बदलाव के साथ

जालौन (उत्तर प्रदेश), 21 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी का दावा है कि प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत कम बढ़े हैं और 95 फीसदी लोगों को तेल की आवश्यकता ही नहीं है।

तिवारी ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘आज चंद मुट्ठी भर लोग हैं जो चार पहिया वाहन से चल रहे हैं, जिनके लिए पेट्रोल की उपयोगिता है। आज समाज में 95 प्रतिशत लोग हैं जिनको पेट्रोल-डीजल की आवश्यकता नहीं है।"

उन्होंने दावा किया कि अगर प्रति व्यक्ति आय से तुलना करेंगे तो अभी पेट्रोल डीजल के दाम बहुत कम बढ़े हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब देश के अधिकतर हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं।

तिवारी ने कहा, "आज विपक्ष मुद्दा विहीन है। आप 2014 से पहले का आंकड़ा ले लीजिएगा। मोदी जी और योगी जी की सरकार बनने के पहले प्रति व्यक्ति आय क्या थी और आज कितनी है। आज प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?