राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:13 IST2021-01-31T20:13:02+5:302021-01-31T20:13:02+5:30

95 new cases of corona virus infection in Rajasthan | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आये

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आये

जयपुर, 31 जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 95 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,17,491 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान संक्रमण के 95 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,17,491 हो गयी जिनमें से 2161 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 23, कोटा में 16, अलवर में 10, उदयपुर में सात नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 194 लोग इस महामारी से ठीक हुए जिससे राज्य में अब तक कुल 3,12,564 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से अब तक 2766 मौत हो चुकी हैं। इनमें जयपुर में 514, जोधपुर में 302, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 116, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 95 new cases of corona virus infection in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे