लाइव न्यूज़ :

''कोवीशील्ड'' की 95 फीसदी खुराकों की देशभर में आपूर्ति की गई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:47 IST

Open in App

पुणे, 13 जनवरी भारत सरकार द्वारा खरीदी गई कोरोना वायरस के टीके की 1.1 खुराकों में से 95 फीसदी की आपूर्ति देश भर में कर दी गई है।

सूत्रों ने बुधवार को यह जनकारी दी।

इससे एक दिन पहले ही टीके को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने का काम शुरू हुआ था।

ऑक्सफोर्ड/एक्सट्राजेनिका के कोविड-19 रोधी टीके ''कोवीशल्ड'' की पहली खेप मंगलवार सुबह पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की विनिर्माण इकाई से निकली थी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में इस टीके का निर्माण किया गया है।

टीके की खेप लेकर विमान पुणे से 13 शहरों के लिए रवाना हुए थे।

परिवहन व्यवस्था में शामिल सूत्रों ने बताया, " कुल खरीद ऑर्डर (1.1 खुराकों) में से अबतक 95 फीसदी खुराकों की आपूर्ति कर दी गई है। शेष एक लाख से अधिक खुराकों की आपूर्ति भी जल्दी कर दी जाएगी।"

''एसबी लॉजिस्टिक'' के एमडी संदीप भोसले ने बताया कि बुधवार को विमान टीके की खेप लेकर आगरा, मेरठ, बरेली, पुडुचेरी, पोर्ट ब्लेयर और लेह रवाना हुए।

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग