लाइव न्यूज़ :

''कोवीशील्ड'' की 95 फीसदी खुराकों की देशभर में आपूर्ति की गई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:06 IST

Open in App

(पहले और छठे पैरा में शब्द जोड़ते हुए)

पुणे, 13 जनवरी भारत सरकार द्वारा खरीदी गई कोरोना वायरस के टीके की 1.1 करोड़ खुराकों में से 95 फीसदी की आपूर्ति देश भर में कर दी गई है।

सूत्रों ने बुधवार को यह जनकारी दी।

इससे एक दिन पहले ही टीके को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने का काम शुरू हुआ था।

ऑक्सफोर्ड/एक्सट्राजेनिका के कोविड-19 रोधी टीके ''कोवीशल्ड'' की पहली खेप मंगलवार सुबह पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की विनिर्माण इकाई से निकली थी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में इस टीके का निर्माण किया गया है।

टीके की खेप लेकर विमान पुणे से 13 शहरों के लिए रवाना हुए थे।

परिवहन व्यवस्था में शामिल सूत्रों ने बताया, " कुल खरीद ऑर्डर (1.1 करोड़ खुराकों) में से अबतक 95 फीसदी खुराकों की आपूर्ति कर दी गई है। शेष एक लाख से अधिक खुराकों की आपूर्ति भी जल्दी कर दी जाएगी।"

''एसबी लॉजिस्टिक'' के एमडी संदीप भोसले ने बताया कि बुधवार को विमान टीके की खेप लेकर आगरा, मेरठ, बरेली, पुडुचेरी, पोर्ट ब्लेयर और लेह रवाना हुए।

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान