लाइव न्यूज़ :

एएआई संचालित हवाई अड्डों से 9.5 करोड़ कोविड के टीके की ढुलाई हुई

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित हवाई अड्डों से करीब 9.5 करोड़ टीके की ढुलाई हुई है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक सरकारी बयान में दी गई।

नागर विमानन मंत्रालय के तहत काम करने वाला एएआई भारत भर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का संचालन करता है।

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्यों में अस्पतालों में टीका, ऑक्सीजन, दवाएं, उपकरण और बिस्तरों की कमी है।

एएआई के बयान में कहा गया कि इसके हवाई अड्डे एयरलाइन, विभिन्न राज्य प्रशासनों एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि टीके की ढुलाई में समय बर्बाद नहीं हो और उन्हें कम से कम समय में राज्य के स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाए।

इसने कहा, ‘‘औसत आपूर्ति समय तीन से 20 मिनट है और प्राथमिकता के आधार पर तुरंत मंजूरी और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।’’

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, लखनऊ, अहमदाबाद और हैदराबाद सहित बड़े शहरों के हवाई अड्डों का संचालन एएआई नहीं करता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘अभी तक करीब साढ़े नौ करोड़ टीके की खुराक एएआई के हवाई अड्डों के माध्यम से एहतियात बरतते हुए ढुलाई की गई है।’’

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,12,262 नए मामले सामने आए हैं और 3980 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह