लाइव न्यूज़ :

जेईई मुख्य परीक्षा के पहले चरण में 95 फीसदी उम्मदीवार शामिल हुए: शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: February 26, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शुक्रवार को कहा कि देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेंस के पहले चरण में 95 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए।

उन्होंने ट्वीट किया, ''यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जेईई के पहले चरण की परीक्षा में 95 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। मुझे आशा है कि एनटीए भविष्य में भी सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन करेगा।''

प्रवेश परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई थी। ऐसा पहली बार है जब 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की गई, जिनमें असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती शामिल है।

छात्रों की सुविधा के मद्देनजर इस साल से परीक्षा वर्ष में चार बार आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के अगले चरण मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जेईई परीक्षा 311 शहरों के 828 केद्रों पर आयोजित की गई। इनमें विदेश के 10 केंद्र - बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत में बने परीक्षा केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोका-ल का पालन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे