लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9489 नए मामले, 153 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 9489 नए मामले आए और 153 लोगों की मौत हो गयी जबकि 8395 और लोग संक्रमण से उबर गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक बयान में बताया गया कि राज्य में संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 60,88,841 और मृतक संख्या 1,22,724 हो गयी है। महाराष्ट्र में 58,45,315 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,17,575 उपचाराधीन मरीज हैं। राज्य में संक्रमण के मामलों में ठीक होने की दर 96 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,24,374 नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 4,23,20,880 नमूनों की जांच हो चुकी है। मुंबई संभाग में 1822 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 65 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे संक्रमितों की संख्या 16,01,128 और मृतक संख्या 32,250 हो गयी है। अहमदनगर के 379 मामले समेत नासिक संभाग से 617 मामले आए। सतारा जिले से 919 और पुणे शहर में 779 मामले आए।

राज्य के कोल्हापुर संभाग से 3423 और औरंगाबाद संभाग से 145 मामले आए। वहीं, लातूर संभाग में 210, अकोला संभाग में 92 और नागपुर संभाग में 88 नए मरीज मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच