लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 946 नए मामले, 78 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है जबकि संक्रमण की दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वह घटकर 1.25 फीसदी हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 12,100 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 1,803 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नए मामले सामने आए थे, जोकि दो महीने में नए मामलों की सबसे कम संख्या थी, जबकि 122 मरीजों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है