लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 946 नए मामले, 18 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:22 IST

Open in App

भोपाल, 27 दिसंबर मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 946 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,38,352 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 18 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,563 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर, भोपाल, रायसेन एवं ग्वालियर में दो-दो और जबलपुर, खरगोन, रतलाम, धार, बैतूल, बड़वानी, छिंदवाड़ा, हरदा, गुना एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 859 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 569, उज्जैन में 101, सागर में 147, जबलपुर में 239 एवं ग्वालियर में 197 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 286 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 194 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,38,352 संक्रमितों में से अब तक 2,24,692 मरीज संक्रमण मुक्त होकर घर चले गये हैं और 10,097 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 1,160 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए