लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के पुडुचेरी में 94 और लद्दाख में छह नए मामले

By भाषा | Updated: July 17, 2021 14:41 IST

Open in App

पुडुचेरी/लेह, 17 जुलाई कोविड-19 के पुडुचेरी में 94 और लेह में छह नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुडुचेरी में संक्रमण के 94 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,603 हो गई। वहीं एक सप्ताह में दूसरी बार संक्रमण के मामले 100 से नीचे आए हैं। पुडुचेरी क्षेत्र में 70, कराइकल में 19, यानम में दो और माहे में तीन नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि यहां अब 1,170 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 230 अस्पताल में और 940 घर में हैं। कुल 1,16,657 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके है। पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,776 हो गई।

केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 37,673 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 22,947 कर्मियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वरिष्ठ नागरिक या गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से ज़्यादा उम्र के 4.46 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है। यहां अब तक 6.31 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

वहीं, केंद्रशासित प्रदेश लेह में शनिवार को संक्रमण के छह नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,240 हो गई। वहीं नौ मरीज इस अवधि में संक्रमण मुक्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि यहां अब तक 19,929 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से दो लेह जिले में और चार करगिल जिले में संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे में लद्दाख में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। अब तक कोरोना वायरस यहां 206 मरीजों की जान ले चुका है। यहां अब 105 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल