लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 94 और लोगों की मौत, 797 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:03 IST

Open in App

लखनऊ, आठ जून उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 94 और लोगों की मौत हो गई जबकि यहां संक्रमण के 797 नये मरीज मिले।

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 94 और मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 21,425 मरीजों ने जान गंवा दी जबकि 797 नये मामले मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,99,787 पहुंच गया है।

राज्‍य में पिछले 24 घंटे में 2,224 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है जबकि अब तक 16,64,295 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय 14,067 मरीजों का उपचार चल रहा है और राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.9 प्रतिशत हो गई है।

राज्‍य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए नमूनों की जांच में तेजी लाई गई है और सोमवार को राज्य में 2.84 लाख से ज्यादा परीक्षण किए गये जबकि अब तक 5.19 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कानपुर नगर में संक्रमण से 15, गोरखपुर में नौ, बरेली में सात, आगरा, मथुरा, उन्नाव में पांच-पांच, झांसी, हरदोई व अमरोहा से चार-चार तथा लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, शाहजहांपुर में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई है। इसी अवधि में लखनऊ में 50, गोरखपुर में 31, मेरठ में 25, गाजियाबाद में 21, बरेली में 13, वाराणसी में 29 और कानपुर नगर में 27 नये संक्रमित पाए गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे