लाइव न्यूज़ :

UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 94 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5809 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 20, 2020 17:13 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान 94 और कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की तादाद 5,047 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 5,809 नए मरीजों के समाने आने की पुष्टि की गई।इसके अलावा कानपुर नगर में 394 और प्रयागराज में 302 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 6,584 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 94 और लोगों के साथ प्रदेश में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या पांच हजार के पार हो गई है। वहीं, इस अवधि में संक्रमण के 5,809 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 94 और कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की तादाद 5,047 हो गई है।

कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में सात, लखनऊ में छह, मेरठ झांसी और देवरिया में चार-चार, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, बाराबंकी, उन्नाव और बिजनौर में तीन-तीन, मुरादाबाद, बलिया, शाहजहांपुर, मथुरा, गाजीपुर, इटावा, सुल्तानपुर, बदायूं, रायबरेली और फतेहपुर में दो-दो, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, जौनपुर, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, हरदोई, मुजफ्फरनगर, गोंडा, पीलीभीत, बस्ती, प्रतापगढ़, चंदौली, सोनभद्र, फिरोजाबाद, हापुड़, कौशांबी, कासगंज और हमीरपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 5,809 नए मरीजों के समाने आने की पुष्टि की गई। सबसे ज्यादा 874 नए मामले राजधानी लखनऊ में आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 394 और प्रयागराज में 302 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 6,584 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई।

प्रदेश में इस संक्रमण से उबरने वाले मरीजों का प्रतिशत 79.96% हो गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,40,754 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक प्रदेश में 50,40,604 नमूनों की जांच हो चुकी है। प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक नयी जन सुविधा का लोकार्पण किया है।

कई बार नमूनों की जांच कराने वालों को रिपोर्ट देर से मिल पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए एक नयी सुविधा शुरू की गई है। अब जांच कराने वाले लोग पोर्टल पर जाकर सीधे अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं।

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस मौके पर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की प्रणाली को मजबूत करने और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र के माध्यम से बेहतर सेवाएं संचालित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान की खरीद आगामी एक अक्टूबर से होगी इसके लिए मुख्यमंत्री ने क्रय केंद्रों को सुचारु रुप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं